शहर में ट्रैफिक कम करने के लिए 66.77 किमी लंबे आउटर रिंग रोड का काम शुरू किया गया है। यह रिंग रोड सूरत के साथ ही स्टेट और नेशनल हाईवे को भी जोड़ेगा। वर्तमान की 39 किमी सड़क भी इसमें शामिल होगी।
27 किमी लंबी सड़क को ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट के रूप में तैयार किया जा रहा है। आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट के तहत वराछा रोड पर 550 मीटर लंबा और 6 लेन चाैड़ाई वाला एक फ्लाई ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। इसे इस तरह तैयार किया जा रहा है कि 10 बाद मेट्रो भी इससे गुजरेगी।
इस पर मेट्रो के लिए अलग से लेन छोड़ी जाएगी। अगले 10 वर्षों में जब सूरत मेट्रो का विस्तार होगा तो यहां से मेट्रो हाई एलिवेशन रूट के रूप में गुजरेगी। हालांकि अभी इसका प्रोपोजल नहीं हुआ है।
अधिकारियों ने बताया कि आने वाले 10 वर्षों में सूरत मेट्रो का विस्तार शहर के बाहर भी होगा, इसलिए आउटर रिंग रोड के वराछा फ्लाई ओवर पर मेट्रो लेन के लिए जगह छोड़ी गई है।
तापी पर बन रहा सेगमेंट ब्रिज भी 6 लेन चौड़ा है, लेकिन अभी इस पर मेट्रो के लिए लेन छोड़ने का विचार किया जा रहा है। दोनों ब्रिज का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही मेट्रो के काम में तेजी आ रही है।
दोनों ब्रिज शहर की पूर्व व उत्तर दिशा को जोड़ेंगे, मुंबई से आने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश की जरूरत नहीं
आउटर रिंग रोड के ये दोनों ब्रिज बन जाने के बाद शहर की पूर्वी और उत्तरी दिशा को कनेक्टिविटी मिलेगी। ब्रिज के बन जाने से नेशनल हाईवे पलसाणा से मुंबई की ओर से आने और वरियाव-सायण-गोथान क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे शहर की सड़कों पर ट्रैफिक का भार कम होगा।
सेगमेंट ब्रिज का निर्माण भी शुरू
आउटर रिंग रोड के लिए वराछा रोड पर बनने वाले फ्लाई ओवर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर तापी नदी पर वालक को अब्रामा से जोड़ने के लिए सेगमेंट ब्रिज का भी निर्माण किया जा रहा है। यह ब्रिज 6 लेन का 29 मीटर चौड़ा होगा। इसकी लंबाई 1.65 किमी है। यह ब्रिज सूरत अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (सूडा) बना रही है। इसके लिए अगस्त में राज्य सरकार ने 100 करोड़ रुपए की ग्रांट मंजूर की थी।
सूरत मेट्रो के काम में भी तेजी
मेट्रो परियोजना के फेज 1 के तहत 40 किमी रूट की सर्वे टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू है। इसमें 21 किमी सरथाणा-ड्रीम सिटी रूट और 18 किमी सारोली- भेसान रूट शामिल है। 21 किमी रूट में से कादरशाह की नाल से ड्रीम सिटी का 11 किमी एलिवेटेड रूट और चौक से कापोद्रा के बीच 6 किमी अंडरग्राउंड रूट का काम दिसंबर से शुरू किया जा सकता है। इसके लिए टेक्निकल बिड खुल गई है। एलएंडटी समेत कई बड़ी कंपनियों ने बोली लगा दी है।
यह है भविष्य की सूरत मेट्रो
शहर में अभी 40 किमी की मेट्रो परियोजना ही मंजूर हुई है, लेकिन अगले 10 सालों में मेट्रो विस्तार की आवश्यकता पड़ सकती है। क्योंकि बाहरी इलाकों में भी तेजी से शहरीकरण हो रहा है। इसे ध्यान में रखकर अगले 10 साल में मेट्रो को विस्तारित किया जा सकता है।
वर्ष 2035 तक हाईराइज स्कीम से डेवलपमेंट ग्रोथ होगा। 2035 को ध्यान में रखकर सूडा कई अन्य प्लान भी जारी करेगी। उसे ध्यान में रखकर आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट पर तेजी से काम हो रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment