बेलबाग थाना क्षेत्र स्थित कंजड़ मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय एकता जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी माँ के घर गेहूँ लेने गयी थी। वहाँ पर उसकी भाभी ने विवाद करते हुए उससे मारपीट की और उठाकर जमीन पर पटका और दाँत से उसकी अंगुली काट कर घायल कर दिया।
रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार थाने पहुँची महिला ने बताया कि वह दोपहर साढ़े 3 बजे अपनी माँ के यहाँ गेहूँ लेने गयी थी। तभी उसकी भाभी गीतांजलि ने उसे धक्का देकर घर से बाहर निकाला और बाहर आकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगी।
उसने विरोध किया तो उसकी भाभी ने उसे उठाकर जमीन पर पटका और मारपीट की एवं दाँत से अंगुली काट दी। मारपीट के बाद आरोपी महिला ने उसे धमकी दी कि अगर दोबारा यहाँ आई तो जान से मार देंगे। रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 324, 326, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment