header ads

बका अड़ाकर बाइक सवार दम्पति को लूटा

खमरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे के करीब बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे बाइक सवार दम्पति को उमरिया कैनाल के पास बाइक सवार लुटेरों ने रोका और बका अड़ाकर थैला लूट लिया, जिसमें मोबाइल व बैंक की पासबुक आदि रखी हुई थी।

लूट का शिकार दम्पति लुटेरों की धमकी से भयभीत होकर अपने घर चले गए और दूसरे दिन शनिवार को थाने पहुँचकर लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई।

सूत्रों के अनुसार ग्राम वीरनेर निवासी कैलाश सिंह ठाकुर उम्र 40 वर्ष ने थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ठेकेदारी का काम करता है। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी संजू बाई को लेकर सेंट्रल बैंक पिपरिया रुपये निकालने के लिए गया था। वहाँ से लौटते समय उमरिया कैनाल के पास एक हरे रंग की बाइक पर दो व्यक्ति आए और आवाज देकर उन्हें रोक लिया।

उसके बाद पास आकर बका अड़ाकर कहा कि जो भी सामान हो निकाल दो। पत्नी चिल्लाई तो लुटेरे पत्नी के हाथ से थैला छीनकर भाग गए। रिपोर्ट पर धारा 392 के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस हुलिए के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी है।पी-2



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget