नाना वराछा में सीएनजी पंप पर गैस रिफिलिंग के बाद ऑटो चालू करते समय अचानक आग लग गई। आग लगते ही ड्राइवर ऑटो पंप से दूर लेकर चला गया। ड्राइवर की सावधानी से पंप पर बड़ा हादसा टल गया।
आग की लपेट में आने से सीएनजी पंप पर बड़ा हादसा हो सकता था। कीम से तीन यात्रियों को लेकर आ रहा ऑटो चालक नाना वराछा में सीएनजी पंप पर गैर भरवाने गया था। यात्रियों को नीचे उतारने के बाद ऑटो में गैस भरवा कर जैसे ही स्टार्ट किया अचानक ऑटो में आग लग गई।
ड्राइवर ऑटो को लेकर पंप के पीछे चला गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। ऑटोरिक्शा जलकर राख हो गया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment