लिंबायत में रेडीमेड कपड़े की दुकान नहीं चली तो दुकानदार अंग्रेजी शराब की तस्करी करने लगा। रविवार को पीसीबी की टीम ने दुकान में दबिश देकर 1.19 लाख रुपए की शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार पीसीबी की टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर लिंबायत के महाप्रभु नगर में स्थित ब्लैक जेक नामक रेडीमेड कपड़े की दुकान में पहली मंजिल और ग्राउंड फ्लाेर पर स्थित जनरेटर रूम में छापेमारी की। पीसीबी की टीम ने दुकान से अंग्रेजी शराब, नकदी और मोबाइल समेत 1लाख, 19हजार, 420 रुपए का सामान जब्त किया।
पूणा गांव में स्थित राधिका पार्क में रहने वाले आरोपी अंकुर पुत्र वल्लभ बलाड़िया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कुणाल और प्रकाश चोवटिया को वांटेड घोषित किया है। पुलिस ने बताया कि कपड़े की दुकान नहीं चल रही थी तो आरोपी अंकुर अंग्रेजी शराब बेचने का अवैध कारोबार शुरू कर दिया।
पुलिस कई दिनों से आरोपी की दुकान पर नजर गड़ाए हुए थी। रविवार को पुलिस ने दुकान में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment