जिले के मांगरोल तहसील के महुवेज गांव में स्थित फेडरेल टेक्सटाइल पार्क की कुसुमगर नामक कंपनी में भारतीय सेना के लिए बुलटप्रूफ जैकेट, हेलमेट और पैराशूट का कपड़ा बनता है। इस कंपनी में पिछले 3 साल से नौकरी करने वाला झारखंड का एक नक्सली शनिवार को रात में पकड़ा गया। कोसंबा और झारखंड पुलिस ने एक साथ ऑपरेशन करके नक्सली को गिरफ्तार किया। आरोपी झारखंड में असंख्य विस्फोटक हथियार रखने और हत्या के मामले में फरार था।
जानकारी के अनुसार झारखंड के नोडीदा बाजार पुलिस थाने की सीमा में विस्फोटक हथियार रखने और हत्या के मामले में वांटेड नक्सली गुड्डूसिंह पुत्र अनिरुद्ध सिंह (निवासी-कोरोमी, थाना नोडीदा बाजार, जिला पलामू) पिछले सात साल से झारखंड में नक्सलियों पर दबाव बढ़ने के बाद भागकर गुजरात आ गया था। कोसंबा में सरकारी दवाखाने के नजदीक रहता था।
नक्सली गुड्डू सिंह महुवेज गांव के फेडरेल टेक्सटाइल पार्क में स्थित कुसुमगर कॉर्पोरेशन में पिछले तीन साल से जोबर मशीन मैकेनिक के रूप में काम कर रहा था। खुफिया जानकारी के आधार पर कोसंबा और झारखंड पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से उसके और साथियों के बारे में भी पूछताछ करेगी।
शनिवार को कोसंबा-झारखंड की पुलिस ने छापेमारी की थी
जानकारी के अनुसार शनिवार को रात में कोसंबा थाने के इंस्पेक्टर वीके पटेल अपनी टीम और झारखंड पुलिस के साथ कंपनी में छापेमारी करके गुड्डू सिंह को गिरफ्तार किया। झारखंड पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट वारंट से झारखंड ले जाने की तैयारी कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment