नए साल 2021 के पहले ही दिन सेशंस कोर्ट ने दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को कड़ी सजा सुनाई है। मानदरवाजा में 30 वर्षीय सौतेले पिता ने 11 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया था। कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए पांच साल की सजा सुनाई। वहीं, कतारगाम में 25 वर्षीय युवक ने शादी का झांसा देकर 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म किया था। कोर्ट ने आरोपी को 14 साल की सजा सुनाई है।
प्रेम विवाह करने वाली महिला पति की मौत के बाद आरोपी के साथ रहने लगी थी
विवाहिता ने 2006 में प्रेेम विवाह किया था। पति की मौत होने के बाद महिला दो बच्चों के साथ मानदरवाजा रहने चली गई थी। इसी बीच अजय सीरसाढ़ से उसकी दोस्ती हो गई। 19 जनवरी 2019 को 11 साल की नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। आरोपी ने दुष्कर्म किया था।
आरोपी शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा ले गया था
कतारगाम में हीरे के कारखाने में काम करने वाला श्रमिक की 13 साल की बेटी को गौतम विराणी (उम्र-25) शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। इसके बाद दुष्कर्म किया था। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने आरोपी को 14 साल की सजा सुनाई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment