header ads

कच्चे माल की कमी बता स्पीनर्स दोगुना भाव बढ़ा रहे हैं: वीवर्स

यार्न के लगातार बढ़ रहे दामों और वाटरजेट में जीपीसीबी की नई गाइडलाइन को लेकर शुक्रवार को शाम 4 बजे चैम्बर ऑफ कॉमर्स की वीविंग कमेटी में चर्चा हुई। पिछले 3-4 महीने में पॉलिएस्टर यार्न में 40 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, नायलॉन यार्न के दाम भी 60 रुपए तक बढ़ गए हैं। यार्न में बढ़ोतरी होने की वजह से वीवर्स ने ग्रे के दाम में 15 से 30 प्रतिशत की बढ़ाेतरी की थी।

दीवाली में खरीदी निकलने से ग्रे की मांग भी बढ़ गई थी। दीवाली के बाद कारोबार सुस्त होने से व्यापारी ग्रे नहीं खरीद रहे हैं और स्पीनर्स लगातार यार्न का दाम बढ़ाते जा रहे हैं। इससे वीवर्स की परेशानी और बढ़ गई है। लगातार बढ़ रहे यार्न के भाव को देखते हुए फोगवा ने स्पीनर्स को चेतावनी दी है कि अगर भाव स्थिर नहीं हुए तो वीवर्स यार्न खरीदना ही बंद कर देंगे।

स्पीनर्स ने बताया कि पहले शिपिंग शुल्क 1250 डॉलर था जो अब बढ़कर 2150 हो गया है। कच्चे माल की कम आपूर्ति का असर भी यार्न पर पड़ रहा है। यही कारण है कि लगातार दाम बढ़ रहे हैं। वीवर्स का आरोप है कि शिपिंग चार्ज और कच्चे माल की कमी बताकर स्पीनर्स दोगुना भाव बढ़ा रहे हैं।

बैठक में लिए गए निर्णय

  • अगले हफ्ते स्पिनर्स के साथ टेबल मीटिंग करेंगे।
  • ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने में इकोनॉमिक सेल की मदद करेंगे।
  • विस्कॉस यार्न पर लगे इंटी डम्पिंग हटाने की मांग करेंगे।
  • जीपीसीबी की नई गाइडलाइन 6 माह तक स्थगित करने की मांग।

यार्न खरीदना बंद कर देंगे
अनलॉक के बाद क्रूड ऑयल, एमईजी, पीटीए जैसे उत्पादों की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके बावजूद पॉलिएस्टर यार्न की कीमत में 40 और नायलाॅन यार्न में 60 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। स्पीनर्स भाव बढ़ाना बंद नहीं करेंगे तो वीवर्स यार्न खरीदना ही बंद कर देंगे।
-अशोक जीरावाला, फोगवा अध्यक्ष

शिपिंग चार्ज और रो-मैटेरियल का भाव जितना बढ़ता है स्पीनर्स उससे दोगुना दाम वीवर्स से वसूल रहे हैं। स्पीनर्स एकजुट होकर मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। कोरोनाकाल में यह वीवर्स के साथ अन्याय है।
-मयूर गोलवाला, प्रमुख वीवर्स



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget