पांडेसरा में आविर्भाव सोसाइटी में रहने और सचिन जीआईडीसी में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले सचिन अशोक मिसाल के घर में 1.79 लाख रुपए की चोरी हो गई। सचिन 30 दिसंबर को दोपहर में परिवार के साथ भेस्तान में अपने चाचा के घर गया था। आने में देर हो गई और रात में कर्फ्यू लग गया तो सचिन चाचा के घर रुक गया।
इसी बीच रात में अज्ञात शख्त ताला तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के गहने, एटीएम कार्ड, नगदी, घड़ी और इस्त्री समेत 1.79 लाख रुपए का सामान चुराकर फरार हो गया। आरोपी ने चुराए हुए एटीएम कार्ड से रुपए निकालने की भी कोशिश की, पर कार्ड ब्लॉक होने की वजह से रुपए नहीं निकले। सचिन दूसरे दिन 6 बजे घर आया तो दरवाजा खुला था और सामान फर्श पर बिखरे पड़े थे। पांडेसरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मोटा वराछा: ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट लीग मैच पर सट्टा लगवाने वाला गिरफ्तार, 1.69 लाख का सामान जब्त
सूरत. मोटा वराछा में बिग बैश लीग मैच पर सट्टा खिलवाने वाले काे प्रिवेंशन ऑफ क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। 4 जनवरी को हेड कांस्टेबल अनिरुद्ध और योगेश को खुफिया सूचना मिली थी कि मोटा वराछा में तुलसी आर्केड की तीसरी मंजिल पर दुकान नं. 320 में सुरेश सभारिया नामक व्यक्ति सट्टा खिलवाता है।
पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिग बैश लीग के मेलबर्न वर्सेस होबार्ट हरिकेशन मैच पर फोन पर सट्टा लगवा रहा था। पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप आैर नकदी समेत 1लाख, 69हजार, 120 रुपए का सामान जब्त किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment