गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से और तीन लोगों की मौत हो गई, जिससे अब तक की कुल मौतों का आंकड़ा बढ़ कर 4321 हो गया है। प्रदेश में 698 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 247926 पर पहुंच गई।
राहत की बात यह है कि अनलॉक के बाद पहली बार प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के नए केस सात सौ के नीचे आ गए हैं और यह संख्या लगातार कम हो रही है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों यह संख्या और घटेगी। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 898 और लोगों के ठीक होने से अस्पतालों से अब तक छुट्टी पाने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 2,34,558 हो चुका है।
सक्रिय मामले घट कर 9047 रह गए हैं, जिनमें से 60 लोग वेंटिलेटर यानी जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। अब तक कुल 98.58 लाख से अधिक लोगों की जांच की गयी है जबकि 5.06 लाख लोग क्वारेंटाइन में हैं। रिकवरी रेट भी बढ़कर 94.61 फीसदी हो गई है।
अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 144 केस आए
सोमवार को दो मौतें अहमदाबाद में और एक सूरत में हुई। इसके अलावा सबसे ज्यादा केस भी अहदाबाद में आ रहे हैं। यहां 144 नए केस आए, जबकि 148 लोगों को कोरोना मुक्त घोषित किया गया। सूरत में 124 नए केस आए, जो अनलॉक में सबसे कम केस आने का रिकॉर्ड है, जबकि 138 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
अहमदाबाद के सबसे ज्यादा मरीज सूरत में ही हैं, जिनकी संख्या 49,937 हो गई है। मंगलवार को यह आंकड़ा 50 हजार को पार सकता है। अहमदाबाद के बाद सूरत दूसरा जिला होगा, जहां 50 हजार से ज्यादा कोरोना के मरीज होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment