header ads

20 किग्रा गांजे की थैली के अंदर छिपाकर रखा था 250 ग्राम चरस

खरगोन-धार की सीमा से लगे खलसाटक में नर्मदा किनारे दो लोगों को 20 किलोग्राम गांजा व 250 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। जिले में पहली बार एकसाथ गांजे के साथ चरस तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह गांजे की बड़ी थैली के अंदर पन्नी में छुपाकर रखा हुआ था। वे किसी को सप्लाय करने वाले थे। इस मामले में 2 आरोपियों को पकड़कर 4.50 लाख मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया गया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की। पुलिस की जांच चल रही है। आरोपियों से मादक पदार्थ बेचने व खरीदार की जानकारी जुटाई जा रही है। बलकवाड़ा थाना प्रभारी वरुण तिवारी ने बताया शुक्रवार को सूचना मिली थी कि नर्मदा किनारे पुराने पुल के पास खलसाटक में दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचने के लिए खड़े हैं। टीम मौके पर पहुंची तो दो लोग हाथों में प्लास्टिक की थैलियां लेकर खड़े थे। पुिलस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में सदाशिव पिता नांदला सिसोदिया जाति बारेला (35) निवासी सोलना थाना गोगावां व रिजवान पिता इकबाल पठान (37) निवासी संजयनगर खरगोन बताया। सदाशिव के हाथ में रखी प्लास्टिक की खाद की सफेद थैली की तलाशी में गांजा मिला। थैली के अंदर प्लास्टिक की पन्नी में काला ठोस मादक पदार्थ का ढेला भी मिला।
पूछताछ जारी, आरोपी बोले- बेचने जा रहे थे
रिजवान के पास हाथ में रखी सफेद प्लास्टिक की थैली की तलाशी में गांजा मिला। दोनों आरोपी गांजा व चरस का परिवहन करने के संबंध में पूछताछ की। सदाशिव ने बताया कि गांजा व चरस अन्य व्यक्ति को बेचने जा रहे थे। पुलिस की आगे की पूछताछ जारी है। 20 किलो गांजा 4 लाख व 250 ग्राम चरस 50 हजार रु. जब्त किया। टीआई वरुण तिवारी ने बताया दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की। जांच चल रही है। आरोपियों से जानकारी जुटाकर नेटवर्क का पता किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
20 kg of charas was hidden inside a 20 kg cane bag


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget