बुध का मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इससे 12 राशियों को अलग-अलग उतार-चढ़ाव आएगा। बुध ग्रह नवग्रहों के युवराज ग्रह माना जाता है। यह क्रूर ग्रह और सोम ग्रहों का प्रभाव में माना जाता है। इसका संपर्क सभी ग्रहों से बराबर रहता है। शत्रुघ्न महाराज ने बताया कि बुध ग्रह जिस राशि के जातक के कुंडली में नीच भाव में रहता है तो उसके ऊपर क्रूर दृष्टि डालता है। साथ ही यह ग्रह कष्ट प्रदान करते है।
इसके लिए हरा वस्तु दान करना चाहिए और बुधवार का व्रत करना चाहिए। बुध ग्रह व्यापार का कारक माना गया है। इसका 5 अंक का मूलांक कहा जाता है। जिन व्यक्तियों का 5, 14 और 23 तारीख का जन्म हुआ है वह वह व्यक्ति पांच मूलांक का कहा जाता है। ऐसे लोग बुध ग्रह के जातक होते हैं। उनके कार्य व्यवसाय बड़ा ही उन्नतिशील होता है।
नौकरी-व्यापार दिलाने का कार्य बुध ग्रह का काम है। जिस जातक के यह उच्च भाव में रहते हैं, उनकी नौकरी बड़े ही अच्छे ढंग से चलती है। बुध 5 जनवरी मंगलवार को धनु राशि से मकर राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में 25 जनवरी 2021 तक रहेंगे। इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
मेष: बुध का गोचर कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा, सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, बड़े लोगों से भी मेलजोल बढ़ेगा, विषम हालात सामान्य हाेंगे, जमीन-जायदाद के मामलों का निपटारा होगा।
वृष: भाग्य में वृद्धि, मनोनकूल सफलता मिलेगी, विदेशी कंपनियों में आवेदन करने का समय सही, प्रतियोगिता में सफलता के योग।
मिथुन: समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, कार्यक्षेत्र में षडयंत्र का शिकार बन सकते हैं, सरकारी सम्मान अथवा पुरस्कार भी मिल सकता है, जमीन-जायदाद के मामलों में दिक्कतें, आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कर्क: सफलता की संभावना, शादी-विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी, परिवार में मांगलिक कार्यों का भी सुअवसर आएगा, संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
सिंह: इस अवधि में स्वास्थ्य विशेषकर के पेट संबंधी विकार, चर्मरोग के प्रति चिंतनशील रहें। अधिक धन उधार के रूप में ना दें, यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा, घूमने-फिरने में अधिक खर्च होगा।
कन्या: शिक्षा प्रतियोगिता में तो अच्छी सफलता के आसार, प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी, प्रेम विवाह के लिए अनुकूल समय, परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और भाइयों से मतभेद गहराने न दें।
तुला: सुखों में वृद्धि होगी, मकान-वाहन संबंधी संकल्प की पूर्ति, मित्रों व संबंधियों से भी सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं, लेकिन यात्रा सावधानी पूर्वक करें।
वृश्चिक: यह गोचर उत्साही और महा पराक्रमी बनाएगा, निर्णय में पूर्णरूप से सफल रहेंगे, धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे।
धनु: आर्थिक पक्ष बहुत मजबूत होगा, बकाया सैलरी मिलने की भी संभावना, काफी दिनों से चला रहा तनाव कम होगा, विषम परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त कर लेंगे, स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।
मकर: नौकरी में पदोन्नति और सम्मान सम्मान की वृद्धि, नौकरी के आवेदन के लिए अनुकूल समय, संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी, विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्ति के योग।
कुंभ: अधिक भागदौड़ और खर्च होगा, आर्थिक तंगी हो सकती है, कोर्ट कचहरी के मामले अथवा विवाद बाहर ही सुलझाएं, मकान अथवा वाहन खरीदने का संकल्प पूर्ण हो सकता है।
मीन: कामयबी मिलेगी, एक से अधिक आय के साधन बनेंगे, आर्थिक पक्ष में मजबूत, परिवार के वरिष्ठ सदस्य था बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें, प्रतियोगी छात्रों के लिए अनुकूल समय।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment