किसानों से समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान को 24 घण्टे के भीतर परिवहन न कर पाने पर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने 53 खरीदी केन्द्र के नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन अधिकारियों को नोटिस का जवाब तीन दिन के भीतर देने के निर्देश दिए गए हैं।
संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्हें असंचयी प्रभाव से एक वेतन वृद्धि रोकने तथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
ज्ञात हो कि समर्थन मूल्य पर धान उर्पाजन के लिए बनाए गए प्रत्येक खरीदी केन्द्र पर किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखने और छोटी-मोटी समस्याओं के निराकरण के लिए एक-एक नोडल अधिकारी को तैनात किया गया है। नोडल अधिकारियों को किसानों से उपार्जित धान का 24 घण्टे के भीतर परिवहन सुनिश्चित कर इसकी एण्ट्री ई-उपार्जन पोर्टल पर कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।पी-2
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment