उधना में 60 साल का वृद्ध मोहल्ले में रहने वाली 6 और 4 साल की दो बच्चियों को मोबाइल में वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ कर रहा था। एक बच्ची ने घर आने के बाद परिवारवालों को बताया तो आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार उधना में मुस्तुफा(बदला हुआ नाम) पत्नी और छह साल की बेटी के साथ रहते हैं। मुस्तुफा एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बुधवार को 6 साल की बेटी 4 साल की सहेली के साथ घर के पास खेल रही थी, तभी मोहल्ले में रहने वाला 60 वर्षीय अशोक पुत्र शिवलाल राणा वहां आया और दोनों बच्चियों को अपने साथ ले गया।
आरोपी दोनों बच्चियों को घर से दूर ले जाने के बाद मोबाइल पर वीडियो दिखाकर उनके साथ गलत हरकतें करने लगा। कुछ देर बाद दोनों को छोड़ दिया। बेटी आकर अपने पिता को बताई। गुरुवार को दूसरे दिन आरोपी फिर से बच्चियों को अपने साथ ले जाने लगा तो आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी अशोक राणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है।
इंस्पेक्टर ने कहा: आराेपी मानसिक रूप से बीमार है
उधना थाने के पुलिस इंस्पेक्टर एमवी पटेल ने बताया कि आराेपी मानसिक रूप से बीमार है। इस वजह से परिवार ने भी उसे छाेड़ दिया है। वह अकेला रहता है। परिवार काे भी उसकी काेई जानकारी नहीं है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी मोबाइल में वीडियो दिखाकर बच्चियों के साथ उसी प्रकार की हरकतें कर रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment