header ads

व्यापारी का मोबाइल नंबर पोर्ट कर ऑनलाइन 54 हजार का फोन मंगाकर बेचा, दो आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल की दुकान में काम करने वाले दो कर्मचारियों ने एक परिचित का मोबाइल नंबर दूसरी कंपनी में पोर्ट करके फाइनेंस कंपनी से ऑनलाइन 53,999 रुपए का मोबाइल लोन ले लिए। साइबर क्राइम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पांडेसरा के ईश्वर नगर में रहने वाले विजय बाबा प्रसाद चौरसिया टोबैको का कारोबार करते हैं।

जनवरी-2019 में विजय के मोबाइल का नेटवर्क अचानक बंद हो गया। पांडेसरा में महावीर मोबाइल शॉप में चेक करवाने गए तो वहां काम करने वाले दो कर्मचारियों ने कहा कि मोबाइल रख दो बाद में चेक कर लेंगे। विजय दुकान में मोबाइल रखकर घर आ गए। दोनों कर्मचारी व्यापारी का मोबाइल नंबर अन्य कंपनी में पोर्ट करवा दिया।

आरोपी विजय से परिचित थे और उन्हें पता था कि इनके नाम से फाइनेंस कंपनी से आसानी से लोन मिल जाएगा। आरोपियों ने पोर्ट किए गए मोबाइल नंबर के आधार पर फाइनेंस कंपनी से लोन पर ऑनलाइन 53,999 रुपए का मोबाइल मंगवाए।

इसके बाद वह मोबाइल वडोदरा के एक ग्राहक को बेच दिए। विजय के बैंक अकाउंट से लोन की किस्त कटने लगी तो उन्हें पता चला। विजय के अकाउंट से मार्च-20 में 4640 रुपए और अप्रैल से जुलाई तक हर महीने 4500 रुपए कट गए।

पुलिस ने मोबाइल खरीदने वाले से पूछताछ की तो भंडाफोड़ हुआ
गांव से वापस आने के बाद विजय मोबाइल नंबर चेक करने गए तो पता कि दूसरी कंपनी में पोर्ट हो गया है। विजय ने साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई। लोन पर लिए गए मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने वडोदरा में रहने वाले एक व्यक्ति के पास से मोबाइल बरामद कर पूछताछ की तो पता चला कि उसने पांडेसरा के महावीर मोबाइल शॉप में काम करने वाले दो कर्मचारियों से खरीदा है।

पुलिस ने पांडेसरा में स्थित महावीर मोबाइल शॉप में नौकरी करने वाले संदीप पुत्र अर्जुन सिंह (निवासी- मारूतिनगर, मूल निवासी-बिहार) और वाजिद पुत्र सरीफ कच्छावा (तिरुपति नगर, उन) को गिरफ्तार कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget