header ads

दुकान से 5.62 लाख के गहने ले गए चोर

माेटा वराछा में ज्वेलर्स की दुकान में ग्राहक बनकर आए दो अज्ञात व्यक्ति 5.62 लाख रुपए के गहने चुराकर फरार हाे गए। इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार वराछा में स्थित पुष्पक सोसाइटी में रहने वाले जय अशोक सोनी की मोटा वराछा के सुदामा चौक में अंबिका ज्वेलर्स नामक दुकान है। शनिवार को सुबह दो अज्ञात व्यक्ति दुकान में गहने खरीदने आए।

जय सोनी गहने दिखाने लगे तो भाव ताव करने के बहाने चालाकी से सोने की 10 चेन, दो रुद्राक्ष ब्रेसलेट, 3 मंगलसूत्र, 5 पैंडल समेत 5लाख, 62हजार, 500 के गहने चुराकर फरार हो गए। बॉक्स में रखते समय गहने कम पड़ गए तो जय सोनी को चोरी होने का संदेह हुआ। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो दोनों गहने चुराते हुए दिखाई दिए। इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget