नए साल के पहले दिन से गुजरात में कोरोना और सिमटने लगा है। पिछले 24 घंटे में सिर्फ चार मौतें हुईं। नए साल के तीन दिनों में 12 मौतें हुईं। सूरत में रविवार को दूसरी बार एक भी मौत नहीं हुई। दो मौतें अहमदाबाद और एक-एक राजकोट और बोटाद में हुई। प्रदेश में नए संक्रमित भी 700 की ओर सिमट रहे हैं।
रविवार को 715 नए केस के मुकाबले 938 डिस्चार्ज होने से प्रदेश की रिकवरी दर 94.51 प्रतिशत हो गई। अब तक की कुल मौतों का आंकड़ा बढ़ कर 4318 और कुल संक्रमित 2 लाख 47 हजार 228 हो गए हैं। अस्पतालों से अब तक छुट्टी पाने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 2 लाख 33 हजार 660 हो चुका है।
सक्रिय मामले घट कर 9250 हो गए हैं, जिनमें से 61 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। अब तक कुल 98.10 लाख से अधिक लोगों की जांच की गई है जबकि 5.04 लाख लोग क्वारेंटाइन में हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment