किसान आंदोलन के कारण 4 जनवरी को छूटने वाली ट्रेन संख्या 09025 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर स्पेशल को चंडीगढ़ में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। यह चंडीगढ़ एवं अमृतसर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इससे 6 जनवरी को छूटने वाली ट्रेन संख्या 09026 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को चंडीगढ़ से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।
यह ट्रेन अमृतसर एवं चंडीगढ़ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 4 जनवरी को छूटने वाली ट्रेन संख्या 02904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को अमृतसर-जनडियाला-व्यास की बजाय परिवर्तित मार्ग अमृतसर-तरनतारन- व्यास के रास्ते चलाया जाएगा।
4 जनवरी को छूटने वाली ट्रेन संख्या 02925 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर स्पेशल को व्यास-जनडियाला-अमृतसर की बजाय परिवर्तित मार्ग व्यास-तरनतारन–अमृतसर के रास्ते चलाया जाएगा। 4 जनवरी को छूटने वाली ट्रेन संख्या 02926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को अमृतसर-जनडियाला-व्यास की बजाय परिवर्तित मार्ग अमृतसर-तरनतारन-व्यास के रास्ते चलाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment