उधार दिए 80 हजार रुपए के झगड़े में साले और उसकी पत्नी ने बहनोई को पीटकर घायल कर दिया। इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार अमरोली के कोसाड आवास में रहने वाला मुन्ना धनजी परमार ऑटो चलाता है।
मुन्ना की पत्नी दक्षा ने भाभी को 80 हजार रुपए उधार दिए थे। 14 दिसंबर को मुन्ना और उसकी पत्नी के बीच रुपए को लेकर झगड़ा हुआ था। मुन्ना का साला गणपत मकवाण और उनकी पत्नी घर आकर झगड़ा करते हुए पीटने लगे। आरोपियों ने दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस शिकायत दर्ज कर आगे की छानबीन कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment