पीएसआई अमिता जोशी आत्महत्या मामले में सोमवार को आरोपी दोनों ननदों की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। अमिता के पिता ने कोर्ट में हलफनामा पेश कर ससुरालवालों पर कई आरोप लगाए हैं। आत्महत्या करने वाली अमिता जोशी को उसके बेटे से दूर रखा जाता था। इसके अलावा दोनों ननदें संपत्ति, गाड़ी को लेकर मानसिक यातनाएं देती थी।
जमानत अर्जी पर मंगलवार को फिर सुनवाई होगी। ज्ञातव्य है कि पांच दिसंबर को अमिता जोशी ने अपने घर में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पिता बाबूभाई की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल पति वैभव समेत ससुरालवालों को गिरफ्तार किया है। सभी जेल में हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment