पूणा में ब्रिज के नीचे मोपेड पर सवार दो युवक महिला पुलिसकर्मी को अश्लील इशारे कर फरार हो गए थे। दोबारा आए तो वहां मौजूद पुलिस इंस्पेक्टर ने टीम के साथ पीछा करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार थर्टी फर्स्ट को रात में रेशमा रो-हाउस ब्रिज के नीचे पुलिस की टीम जांच कर रही थी, तभी मोपेड पर सवार दो युवक महिला पुलिसकर्मी कोअश्लील इशोर करके परवत पाटिया की ओर भाग गए थे।
कुछ देर बार दोनों युवक वापस आए और महिला पुलिसकर्मी को इशारे करके भागने लगे। इसी बीच पूणा थाने के इंस्पेक्टर वीयू गड़रिया वहां आ गए और टीम के साथ पीछा करके सिद्धेश्वर सोसाइटी के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। महिला पुलिसकर्मी ने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जीतूसिंह पुत्र सैतानसिंह राजपूतऔर एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान का मूल निवासी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment