नर्मद यूनिवर्सिटी में दिहाड़ी मजदूरी करने वालों को निकालने पर शुक्रवार को भारी हंगामा मच गया। रोजगार जाने के डर से दूसरे कर्मचारी और महिलाएं परीक्षा भवन के सामने ही धरने पर बैठ कर विरोध करने लगे। कर्मचारियों ने कहा कि पांच साल तक काम करवाने के बाद अचानक उन्हें हटा दिया गया है। मजदूरों को काम से हटाने के बाद 40 से अधिक महिलाएं धरने पर बैठ गई।
इसमें से 15 महिलाओं को भी हटा दिया गया था। बाकी महिलाओं को भी काम से हटाने का डर सताने लगा था। विरोध प्रदर्शन को देख यूनिवर्सिटी ने कर्मचारियों को हटाने का निर्णय वापस ले लिया। परीक्षा विभाग के अधिकारी आरसी गढ़वी ने बातचीत करने के बाद काम पर वापस रख लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment