रविवार को ना-कर समिति की कामरेज में पहली बैठक हुई। मनपा कमिश्नर और कलेक्टर को ज्ञापन देने के बार रविवार को समिति की बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में राजनैतिक और सहकारी क्षेत्र के लोग भारी संख्या में शामिल हुए। फास्टैग के खिलाफ आंदोलन करने वाली ना-कर समिति फिर से जनतहित में मैदान में उतर गई है।
मनपा कमिश्नर और कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद गांव-गांव में बैठक करने का निर्णय लिया गया। कामरेज चार रास्ते पर हुई बैठक में दर्शन नायक ने टोल टैक्स खत्म करवाने के लिए फिर से आंदोलन शुरू करने की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में सरपंच अनंतभाई पटेल, पूर्व विधायक अनिलभाई कंटारी, पूर्व तहसील पंचायत सदस्य भगवान भरवाड़ मौजूद थे।
आरोप: हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही से 300 मौतें
भाटिया और कामरेज टोल नाके पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही से अब तक 300 से अधिक स्थानीय लोगों की मौत हो चुकी है। ना-कर समिति ने इस संदर्भ में कानूनी लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। हाईवे पर सर्विस रोड न बनाने के कारण अब तक 300 लोगों की मौत हो चुकी है। ना-कर समिति ने भाटिया और कामरेज टोलनाके को अवैध बताया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment