header ads

कुमार विश्वास ने कहा -रावण के पास राम से ज्यादा था फिर भी उसे अपर्याप्त लगता था

एकल अभियान की ओर से रविवार को “एकल के राम” कार्यक्रम का आयोजन शाम 6 बजे से ऑनलाइन किया गया। कार्यक्रम में कवि डॉ. कुमार विश्वास ने प्रस्तुति दी। इस मौैके पर योग गुरु बाबा रामदेव भी उपस्थित रहे। श्री हरी सत्संग समिति सूरत चैप्टर द्वारा कार्यक्रम “एकल के राम” को सिटीलाइट स्थित महाराजा अग्रसेन भवन के वृंदावन हॉल में बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया। कार्यक्रम में कुमार विश्वास की प्रस्तुति से सभी राम की धारा में ही बह गए।

कुमार विश्वास ने कहा कि राम धारा नहीं, राम तो किनारा है। राम साध्य भी है और साधना भी हैं। राम आराध्या भी है और आराधना भी हैं। कोरोना काल की तुलना अशोक वाटिका में रही सीता मां से करते हुए बहुत ही सुंदर शब्दों में समझाया कि सीता मां बंधन में थीं लेकिन बाध्य नहीं थी। तकलीफ तो बाध्य होने में है। प्राप्त और पर्याप्त दो शब्दों को इतनी सुगमता से बताया कि राम को जो प्राप्त था वह उनके लिए पर्याप्त था।

इसलिए राम प्रसन्न थे। और रावण के पास राम से ज्यादा था फिर भी रावण को अपर्याप्त लगता था। इसलिए हंसाते हुए सहजता से कहा कि पत्नी भी दूसरे की चाहिए और और शनिदेव पांव में हों। श्री हरी सत्संग समिति के सीए महेश मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में देश-विदेश से सात करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े।

इस मौके पर अग्रसेन भवन में आयोजित लाइव प्रसारण के दौरान समिति के रतन दारुका, रमेश अग्रवाल, विश्वनाथ सिंघानिया अनेक महिला और पुरुष सदस्यों के अलावा अन्य लाेग उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget