स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम ने पांडेसरा से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। लूट के मामले में आरोपी 6 साल से फरार था। एसओजी के पुलिस कांस्टेबल देवेंद्र दान को खुफिया जानकारी मिली थी कि खटोदरा पुलिस की सीमा में लूट की वारदात में 6 साल से फरार आरोपी विपिन पुत्र रामकरन पांडे पांडेसरा में कैलाश चौराहे पर शांति निकेतन सोसाइटी के पास खड़ा है।
एसओजी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि शुभम पुत्र रामदेव तिवारी के साथ पांडेसरा, बमरोली खाड़ी ब्रिज के आगे टॉरेंट पावर प्लांट के पास एक व्यक्ति को चाकू मारकर मोबाइल लूट लिया था।
पुलिस ने शुभम तिवारी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी फरार हो गया था। एसओजी ने आरोपी को खटोदरा पुलिस के हवाले कर दिया। खटोदरा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन कर रही है।
उधना: राहगीर को चाकू मारकर मोबाइल लूटने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया
सूरत. क्राइम ब्रांच ने राहगीर काे चाकू मारकर माेबाइल लूटने वाले एक बदमाश काे गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर टीम के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी मुखबिरों की खुफिया जानकारी के आधार पर मोबाइल लूटने वाले 19 वर्षीय नरेश पुत्र संतोष शिंदे को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान आरोपी नरेश ने बताया कि 8 दिसंबर को अपने चाचा विजय शिंदे के साथ बीआरसी में काम पूरा करके मोटर साइकिल से घर जा रहा था। उधना में महेंद्र शो रूम से भीम नगर की ओर जाने वाले चार रास्ते पर रात 8.30 बजे राहगीर से मोबाइल छीन लिया था। राहगीर ने विरोध किया तो उसे चाकू मारकर फरार हाे गया था। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment