ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने भाजपा के पूर्व शहर उपाध्यक्ष और आयकर के पूर्व अधिकारी पीवीएस शर्मा की 2.70 करोड़ की संपत्ति अटैच की है। शर्मा के खिलाफ पहले आयकर विभाग ने कार्रवाई की थी। जिसमें कई गड़बड़ियां सामने आई थी। आयकर की जांच के आधार पर ईडी ने आगे की जांच शुरू की है। हाल में अटैच संपत्तियों में सात दुकानें और चार प्लॉट शामिल हैं। इसकी कुल बाजार कीमत 8 करोड़ रुपए है।
जानकारी के अनुसार भाजपा नेता पीवीएस शर्मा ने घोड़ दौड़ के एक ज्वेलर्स की नोटबंदी के दौरान की कुछ बातों को सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। इसके अलावा आयकर विभाग के समन का भी सही जवाब नहीं दिया था। आयकर विभाग ने छापेमारी करते पीवीएस शर्मा के हिन्दी और गुजराती अखबार के सर्कुलेशन में भारी गड़बड़ी पकड़ी थी।
इसके बाद आयकर विभाग ने उमरा थाने में 2.70 करोड़ की ठगी की शिकायत की थी। इसी आधार पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी के सूत्रों के अनुसार पीवीएस शर्मा ने फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर सर्कुलेशन की गलत जानकारी दी थी।
शर्मा ने जमानत अर्जी दी है
भाजपा नेता पीवीएस शर्मा अभी जेल में हैं। उनके अलावा दो और आरोपी भी जेल में बंद हैं। सेशंस कोर्ट ने आरोपियों की जमानत अर्जी भी खारिज कर दी थी। पीवीएस शर्मा ने हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दी है।
ये संपत्तियां अटैच की
- 24 लाख की फिक्स डिपोजिट
- सवेरा कॉम्प्लेक्स की दुकान
- नोवो कॉम्प्लेक्स में दो फ्लैट
- पलसाणा में एक प्लॉट, मकान
- वेस्टर्न पार्क का एक ऑफिस
- करुणा सागर में दो प्लॉट
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment