सचिन में मकान खाली करने का दबाव डालते हुए जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस बारे में पिता-पुत्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार सचिन के गोकुल नगर में रहने और लूम्स कारखाने में काम करने वाला रविराज पुत्र ललनप्रसाद महतो पड़ोस में रहने वाले काशीनाथ मिश्रा से मकान का सौदा किया था।
इसके बाद रविराज ने 50 हजार बयाना और फिर 2.50 लाख, 3 लाख, 1 लाख रुपए किशनमोहन के अकाउंट में ट्रांफसर किया था। रविराज की बेटी ने एक लाख दिया था। आठ लाख लेने के बाद आरोपी ने जमीन बेचने से इनकार करते हुए सौदा रद्द कर दिया।
ढाई लाख रुपए लौटाने के बाद और रुपए नहीं दे रहा था। 13 दिसंबर को पिता-पुत्र ने घर खाली करने के लिए दबाव डालते हुए रविराज को जान से मारने की धमकी दी थी। सचिन पुलिस ने काशीनाथ मिश्रा, बेटे आकाश और प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment