वराछा के पाटी चाल में 28 वर्षीय दुकानदार की चाकू से हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 50 रुपए का फटा नोट लेने से इनकार करने पर आरोपियों ने दुकानदार की हत्या कर दी थी। जानकारी के अनुसार लंबे हनुमान रोड पर स्थित पाटी चाल में अमरदीप किराने की दुकान चलाता था। रविवार को मोहल्ले में रहने वाला झुबेर 50 रुपए का फटा नोट देकर सोडा लेने आया था।
अमरदीप ने नोट लेने से इनकार कर दिया तो आरोपी उधार मांगने लगा। अमरदीप ने उधार नहीं दिया तो झुबेर शाकिर शेख और उसके भाई शाहरुख ने चाकू से उसकी हत्या कर दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही वराछा पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और कुछ ही देर में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को मृतक अमरदीप के परिवारवालों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment