header ads

सूरत मर्कन्टाइल एसोसिएशन ने व्यापारियाें की समस्याएं सुनी, लीगल टीम की हेड रीना सोलंकी ने कानून की जानकारी दी

कपड़ा व्यापारियाें की समस्याओं का आपसी सहमति से समाधान करने का सिलसिला जारी है। सूरत मर्कन्टाइल एसोसिएशन की ओर से रविवार को साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र साबू, कोर कमेटी के सदस्य आत्माराम बाजारी, सुरेन्द्र अग्रवाल, अशोक गोयल, राजीव ओमार, अशोक बाजारी, जितेंद्र सुराणा, गौरव भसीन, हेमंत गोयल, दुर्गेश टिबड़ेवाला, वर्किंग कमेटी के सदस्य मनोज अग्रवाल, कमलेश जैन, बसंत माहेश्वरी, दीपक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, हनुमान, चीकूभाई, संजय सिह, सोहित लूनावाला, सुरेश बोथरा, नितिन हरनेशा, गुरुमुखभाई, ललित जैन और मनीष जैन मौजूद थे।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में व्यापारियों से चर्चा करके उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया। ज्ञातव्य है कि सूरत मर्कन्टाइल एसोसिएशन दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मुद्दों को सुलझाती है। अगर कोई पक्ष सहमत नहीं है तो पूरे मामले को कानूनी कार्रवाई के लिए लीगल टीम को सौंप दी जाती है।

यहां व्यापारी कानूनी सलाह-मशविरा ले सकते हैं। रविवार को साप्ताहिक बैठक में कई व्यापारियों की समस्याओं को सुलझाया गया। कुछ मामले लीगल टीम की हेड रीना सोलंकी को सौंपे गए। रविवार को साप्ताहिक बैठक में रीना सोलंकी ने व्यापारियों काे कानूनी जानकारी दी।

प्रगति: डेटा एप का निर्माण हो रहा, पुलिस ट्रैफिक के कड़े नियम बना रही
एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र साबू ने बैठक में माैजूद व्यापारियों को बताया कि पुलिस डेटा एप का निर्माण कर रही है। एप में सभी व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। कपड़ा बाजार की ट्रैफिक से जुड़ी समस्याएं भी जल्द ही हल होंगी।

पुलिस इसके लिए कड़े नियम बना रही है। मार्केट में सुबह 9 से 12 और शाम 6 से 9 बजे तक ट्रैफिक के नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि मार्केट में इस दौरान भीड़भाड़ अधिक होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget