header ads

बाइक सवार युवक मांझे से घायल, इलाज को सिविल पहुंचा

अलथाण में बाइक सवार एक युवक मांझे की चपेट में आ गया, जिससे उसका गला कट गया। लहूलुहान हालत में उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। सतर्कता की वजह से युवक समय रहते रुक गया और अस्पताल पहुंच गया। इसलिए उसे प्राथमिक इलाज देकर रिलीज कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार गोडादरा स्थित प्रियंका पार्क सोसाइटी निवासी 32 वर्षीय दीपक वेडुभाई पाटिल शुक्रवार शाम को किसी काम के लिए घर से बाइक से निकला था। अलथाण स्थित धीरज संस के पास सड़क पर मांझे से उसका गला कट गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। किसी ने 108 एम्बुलेंस को फोन कर दीपक को सिविल अस्पताल भेजा। ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया। इस बार कोरोना की वजह से पतंगबाजी कम हो रही है, जिसके कारण गला कटने के मामले भी कम आ रहे हैं। वर्ना पिछले साल अब तक 15 से 20 मामले आ गए थे। इस वर्ष गला कटने का संभवत: पहला मामला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget