मकर संक्रांति पर कोविड-19 को देखते हुए सूरत पुलिस कमिश्नर अजय तोमर ने गाइडलाइन जारी की है, जिसके मुताबिक छत पर लोगों को इकट्ठा करने से रोक लगाया है। साथ ही शहर के किसी भी ओवरब्रिज को बंद नहीं किया जाएगा। हर वर्ष मकर संक्रांति पर लोगों की सुरक्षा के लिए सभी ओवरब्रिज को बंद किया जाता था और वहां से लोगों को आने-जाने पर रोक लगा दी जाती थी, लेकिन इस वर्ष पतंग उड़ाने पर ही रोक लगाई गई है जिसके आधार पर ओवरब्रिज को चालू रखा जाएगा।
बनाए गए नियम का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ यदि किसी ने शिकायत की तो कार्रवाई करने के भी आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा शहर में भागल चौक बाजार जैसे इलाके, जहां से बड़ी संख्या में पतंग और डोरिया खरीदी जाती हैं वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो और ज्यादा भीड़ ना इकट्ठी हो इसके लिए भी पुलिस को आदेश दिए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment