सरकारी व निजी कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाओं में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का 31 अगस्त को आखिरी दिन है। पीजी कोर्स में सरकारी कॉलेजों में दस्तावेज सत्यापन 1 सितंबर तक चलेगा। एमकॉम, एमए और एमएससी जैसे पीजी कोर्स के लिए सोमवार तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चलेगी। जिले में एसएन कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज व मूंदी, पंधाना एवं हरसूद सरकारी कॉलेज को सत्यापन का बनाया गया है। पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए 10 सितंबर को पहली सूची आएगी। 15 तक छात्र-छात्राओं को आवंटित महाविद्यालय में फीस जमा करना होगी। पीजी में प्रवेश के लिए कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) का पहला चरण 17 सितंबर से शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग होगी।
अबतक पीजी कोर्स में 1139 ने कराया आवेदनों का सत्यापन
पीजी कोर्स में अबतक 1139 छात्र-छात्राओं ने सत्यापन कराया है। इसमें एमएससी में 202, एमकॉम में 263, एमए में 605, एमएचएससी में 15 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए सत्यापन कराया है। सत्यापन कराने वालों की संख्या दो दिन के भीतर बढ़ने की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment