18 दिन से लापता निगम के सफाईकर्मी के बारे में रविवार को पुलिस को अहम जानकारी मिली है। गुमशुदा युवक भरत पिता ताराचंद बोयत के एक साथी ने कोतवाली पुलिस को बताया 13 अगस्त को गोगा नवमी के दिन भरत उसके साथ था। गोलमोल बाबा मंदिर के पास स्थित नाले में उसका पैर फिसल गया था।
युवक को लेकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह व दोपहर में दो बार नाले की सर्चिंग की गई। इस बीच कुछ भी हाथ नहीं लगा। जिस युवक ने पुलिस को नाले में पैर फिसलने की जानकारी दी है। वह घटना के बाद से तीन-चार दिन तक भरत के भाई व दोस्तों के साथ ढूंढने में लगा रहा। तब उसने यह बात नहीं बताई। परिजन के संदेह पर पुलिस ने 14 अगस्त को संदेही युवक से पूछताछ की। तब उसने कहा कि मुझे भरत के बारे में कुछ भी नहीं पता है। भरत बोयत के बड़े भाई शरद ने संदेही युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजन के मुताबिक संदेही युवक ने उसी दिन परिजन को क्यों नहीं बताया। तब नाले में इतना अधिक पानी नहीं बह रहा था।
पूछताछ की जा रही है
कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई ने बताया संदेही युवक से पूछताछ की जा रही है। युवक के बताए अनुसार नाले में दो बार सर्चिंग की गई। सोमवार को टिठिया तक सर्च करेंगे। आसपास के गांवों में कोटवारों को भी सूचना दी गई है कि वे भी इस मामले में नदी नालों के पास सर्चिंग करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment