header ads

माचना की बाढ़ से पुल पर हुए गड्ढे, प्रशासन ने किया निरीक्षण


माचना और सूखी नदी में शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक बाढ़ का पानी पुलों पर रहने से बड़े गड्ढे बन गए। बारिश और बाढ़ के कारण माचना पुल के लगभग 30 मीटर हिस्से के दोनों साइड के विल गार्ड बह गए। बीच का करीब 10 मीटर हिस्से का डामर उखड़ गया। सूखी नदी में भी रपटे पर गहरे गड्ढे बन गए थे। पुल खुलने के बाद एसडीओपी एमएस मीणा, तहसीलदार वैद्यनाथ वासनिक, टीआई शिवनारायण सिंह मुकाती ने पुल का निरीक्षण किया। गड्ढाें काे भरने का काम फोरलेन निर्माण कंपनी ने शुरू कर दिया है।


रविवार दोपहर तक भी रहा हाईवे पर भारी ट्रैफिक : धार, सूखी, माचना के पुलों से पानी उतरने के बाद पुलिस ने शनिवार शाम से वन-वे कर ट्रैफिक निकालना शुरू किया, जो रविवार सुबह तक जारी रहा। टीआई शिवनारायण सिंह मुकाती ने बताया कि पुलिस रविवार सुबह तक ट्रैफिक क्लीयर कराती रही। रविवार दिन में होशंगाबाद समेत अन्य स्थानों पर रुके ट्रैफिक के आगे बढ़ने से हाईवे पर पूरे दिन भारी ट्रैफिक चलता रहा। दोपहर में भी वाहनों की लंबी कतारें निकलने के कारण पुलिस को व्यवस्था बनानी पड़ी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pits on the bridge caused by flood of flood, administration inspected


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget