जिले की कुंआरती कृषि उपज मंडी के एक व्यापारी से सोमवार दिनदहाड़े लुटेरों द्वारा 2.08 लाख रुपए लूट लिए गए। जिसकी रिपोर्ट सदर थाने में दी गई है। वहीं, पूरे मामले को लेकर व्यापारियों के बीच भी बैठक चल रही है। दरअसल कृषि मंडी शहर से करीब पांच किमी दूर है। लेन-देन के लिए लाखों रुपए रोज व्यापारियों को मंडी से शहर और शहर से मंडी लाने- ले जाने पड़ते हैं, क्योंकि रास्ते में बहुत कम आबादी होने के कारण वारदात की आशंका रहती है। इन तीन-चार साल में लूट की तीन-चार वारदातें हो चुकी हैं।
जानकारी अनुसार, मंडी व्यापारी महावीर प्रसाद जैन ने शहर के खोजा गेट रोड स्थित आईसीआईसी बैंक से 2.08 लाख निकलवाकर कृषि मंडी के लिए रवाना हुए। बीच में नानकपुरा चौराहा के पास तीन-चार बदमाशों ने बाइक से व्यापारी को धक्का देकर गिरा दिया। जिसके बाद बैग छीनकर फरार हो गए। इस दौरान व्यापारी ने बैग नहीं छोड़ा करीब 10 फीट तक बैग के साथ लुटेरे व्यापारी को भी सड़क पर घसीटते रहे। इससे पहले रविवार रात भी मंडी में एक व्यापारी की दुकान के ताले तोड़कर चोर 15 हजार रुपए नकद ले उड़े।
घटना के दौरान कोई व्यापारी की मदद के लिए नहीं आया
पीड़ित व्यापारी महावीर जैन ने बताया कि चारों बदमाश 30 से 35 साल की उम्र के थे। चारों ने मुझे गिराने के बाद बैग छीनने का प्रयास किया लेकिन मैंने बैग नहीं छोड़ा करीब 10 फीट तक में घसीटता गया। इस दौरान वहां पास में पांच सात जने काम भी कर रहे थे लेकिन एक भी आदमी बचाने नहीं आया। अगर वह लोग हल्ला बोल देते तो बदमाश शायद भाग जाते।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment