स्मीमेर अस्पताल के सैनिटेशन विभाग के वार्ड ब्वॉय, आया और सफाई कर्मचारी जैसे 43 वर्कर अलग-अलग समय पर कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। हालांकि अब वे स्वस्थ होकर काम पर लौट आए हैं। गुरुवार को रियल स्टेट ब्रोकर, इनकम टैक्स ऑफिसर, होटल का कर्मचारी, स्मीमेर अस्पताल का वार्ड कर्मी, व्यवसायी, मनपा का कर्मचारी, स्मीमेर का सफाई कर्मी, स्टूडेंट सहित 237 लोग पॉजिटिव पाए गए।
सूरत में अब तक कोरोना के कुल 18457 केस आ चुके हैं। इनमें 3858 जिले के हैं। वहीं दूसरी ओर 303 मरीज डिस्चार्ज हुए। अब तक 14981 मरीज ठीक हो चुके हैं। 7 मरीजों की मौत हुई। अब मौत का आंकड़ा 761 पर पहुंच गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment