header ads

घर में ही करें गणेश प्रतिमा विसर्जन, निगम भी 90 स्थानों पर करेगा एकत्र

पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए जिन गणपति बप्पा को आपने अपने हाथों से मूर्त रूप दिया, मंगलवार को उन्हें घर में ही विसर्जित करें। किसी एक कुंड में या पानी के कटोरे में विसर्जन के बाद निकलने वाली मिट्‌टी में एक पौधा लगा दें, ताकि बप्पा आपके साथ हमेशा रहें। विसर्जन के लिए निगम भी 90 स्थानों पर प्रतिमा एकत्र करेगा। निगम ने सभी वार्डों व शहर के प्रमुख स्थानों पर अस्थायी पर्यावरण हितैषी कुंड रखने की व्यवस्था की है। यहां से जवाहर टेकरी पर जल में 2 सितंबर को विसर्जन किया जाएगा। तालाबों में श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जाएगा।
यहां भी कर सकते हैं विसर्जन
निगम के सभी जोनल कार्यालय। बड़ा गणपति पुलिस चौकी के पास, मल्हारगंज थाना बगीचे के पास, खडे़ गणेश वृंदावन कालोनी पार्षद कार्यालय के सामने, छोटा बांगड़दा तालाब पशु चिकित्सालय के पास, हुकुमंचद कालोनी, परमानंद हाॅस्पिटल के पास, जवाहर नगर कर्बला पुल के पास, सिलावटपुरा मेनरोड चौराहा, मालगंज चैराहा हनुमान मंदिर के पास, आदर्श इंदिरा नगर शिव मंदिर समेत 90 स्थानों पर प्रतिमाएं एकत्रित होंगी।

झांकी निर्माण के लिए शुरुआत में चंदा, फिर सरकारी और निजी संस्थाएं मदद करने लगीं

  • जब तक मिले चालू रहीं, मजदूर चंदा और मिल मालिकों से कुछ पैसा लेकर झांकियां बनाते थे। मिलें बंद हुईं हो सरकारी संस्थाओं और निजी संस्थाओं ने आर्थिक मदद शुरू की।
  • 20 साल में नगर निगम, आईडीए ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पिछले सालों में दो लाख रुपए आईडीए से, एक लाख निगम से, 25 हजार नंदा नगर पेढ़ी और बाकी संगठन करते आए हैं।
  • जुलूस मार्ग पर लगने वाले 350 से ज्यादा मंच, साउंड, टैंट, पुरस्कार राशि, मेडल, शील्ड, हार-फूल, मोती की माला सहित कई सामान बेचने वाले इस बार झांकियां नहीं निकलने से मायूस हैं।

1 झांकी पर 3 लाख तक खर्च, 20 से ज्यादा झांकियां रहती थीं

  • एक झांकी बनाने पर डेढ़ से दो लाख रुपए खर्च होते हैं। लाइट, साउंड, बैंड और सजावट अलग है। इस तरह तीन लाख रुपए में एक झांकी तैयार होती है।
  • 20 से ज्यादा झांकियां हर बार जुलूस में शामिल होती हैं। इस तरह 60 लाख रुपए झांकियों के निर्माण पर खर्च होते हैं।
  • झांकियां कान्ह-सरस्वती में विसर्जित की जाती थीं, इसलिए राजबाड़ा क्षेत्र को चल समारोह के लिए चुना गया।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Immersion Ganesh idol at home, corporation will also collect at 90 places


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget