इंदिरा सागर बांध की गैलरी में शनिवार को घुसे जानवर का रविवार शाम तक पता नहीं चल पाया। इंदौर से आई रेस्क्यू टीम ने बांध के दूसरी ओर बने गेट पर पिंजरे में तेंदुए की आशंका में उसके शिकार के लिए कुत्ता रखा। टीम के साथी पिंजरे से दूर रहकर उसकी निगरानी कर रहे हैं। इधर, बांध प्रबंधन ने डैम व आसपास के क्षेत्रों में पानी का दबाव बढ़ने पर अलर्ट जारी किया है। इस कारण स्थानीय वन विभाग का अमला बांध क्षेत्र से रविवार को लौट गया। पुनासा के उप-वनमंडल अधिकारी जीएस मुवेल ने बताया डैम की गैलरी में गहराई होने के कारण दूसरे दिन भी जानवर दिखाई नहीं दिया। निमाड़ के चारों जिलों में जब भी तेंदुआ या अन्य जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए इंदौर से रेस्क्यू टीम बुलाई जाती है। जब तक टीम मौके पर पहुंचती है तब तक जानवर वहां से निकल चुका होता है। जबकि इस तरह के संसाधन की व्यवस्था तुरंत होनी चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment