header ads

ट्रैक पर 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा इंजन अहमदाबाद से दिल्ली-जयपुर जाने में बचेंगे तीन घंटे

अब वह दिन दूर नहीं जब अजमेर से अहमदाबाद के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ेगी। इसके लिए अजमेर-अहमदाबाद रेल खंड के अधिकांश ट्रैक पर ट्रायल का काम पूरा हो चुका है। गुरुवार देर रात सरूपगंज से आबूरोड होते हुए बनास तक इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल किया गया और 5 घंटे के ट्रायल के बाद यह सफल रहा।

वहीं अब यह दावा किया जा रहा है कि जनवरी के पहले सप्ताह तक प्रथम चरण में गुड्स ट्रेनों को इलेक्ट्रिक इंजन लगा चलाया जाएगा और इसके बाद पैसेंजर ट्रेनों का नंबर आएगा। जानकारी के अनुसार ट्रायल के लिए गुरुवार देर रात 1 बजकर 55 मिनट पर आबूरोड से मावल और मावल से सरूपगंज होते हुए बनास तथा वहां से वापस आबूरोड स्टेशन तक करीब 59.54 किलोमीटर ट्रैक पर पहली बार इलेक्ट्रिक इंजन को दौड़ा उसका ट्रायल किया गया।

यह ट्रायल शुक्रवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट तक यानी 5 घंटे चला और इसके बाद इस ट्रैक को ओके कर दिया गया। इससे पूर्व देर रात 1 बजकर 55 मिनट पर पूजा-अर्चना के बाद लोको पायलट प्रकाश चंद मोरवाल, सहायक लोको पायलट महेन्द्र प्रजापति तथा लोको पायलट विनोद शर्मा एवं ललित शर्मा इलेक्ट्रिक इंजन को लेकर रवाना हुए।

इस दौरान ट्रैक पर इंजन 110 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ाया गया। यह ट्रायल सफल होने के बाद इस ट्रैक को ओके कर दिया गया। अब उम्मीद है कि जल्द ही इस ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ेंगी और यात्रियों का समय भी बचेगा।

अब तक यह था
पालनपुर से अजमेर रेलखंड का यह ट्रैक करीब 398 किलोमीटर का है। अजमेर खंड का ट्रायल लगभग पूरा हो चुका है।

आगे क्या
जेथी से करजोड़ा के बीच 15 किमी का ट्रैक बचा है। इस पर काम चल रहा है। यह पूरा होने के बाद इस पर ट्रायल होगा। इसके बाद एक साथ पूरे ट्रैक पर ट्रायल लिया जाएगा और फिर इलेक्ट्रिक गुड्स ट्रेनें चलेंगी।

पहली बार इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाया डबल इंजन से भी ज्यादा पावरफुल
लोको पायलट प्रकाशचंद परमार ने बताया कि वे अब तक राजधानी ट्रेनें चलाते थे। पहली बार इलेक्ट्रिक इंजन चलाने का मौका मिला, जिसे 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ाया। यह डबल इंजन से भी ज्यादा पावरफुल है। सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इसमें समय की बचत होगी। मेरे लिए उपलब्धि इसलिए भी है कि ट्रायल ओके हुई और अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

पहले चरण में गुड्स ट्रेनें, 110 किलोमीटर की होगी गति

पहले चरण में गुड्स ट्रेनों को दौड़ाया जाएगा। इसके बाद पैसेंजर ट्रेनों का नंबर आएगा। वर्तमान में गुड्स ट्रेनों की स्पीड करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। जबकि इलेक्ट्रिक इंजन ट्रायल 110 किलोमीटर की रफ्तार से किया गया है, जो कि दुगुने से भी ज्यादा है।

यात्री को यह होगा फायदा, अहमदाबाद से दिल्ली-जयपुर हाेगा नजदीक, 18 की जगह अब 15 घंटे लगेंगे
दिल्ली-अहमदाबाद वाया जयपुर होते हुए दूरी 866 किलोमीटर है। ऐसे में करीब यह सफर तय करने में करीब 18 घंटे का समय लगता है। यदि अनुमान लगाया जाए तो इलेक्ट्रिक ट्रेनें शुरू होने के बाद यात्री का कम से कम तीन घंटे का समय बचेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेलवे स्टेशन पर ट्रायल के लिए आया इलेक्ट्रिक इंजन


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget