4 साल से पर्यटन, आरटीडीसी और सरकार के कुचक्र में फंसे 8 शहरों के 10 ‘लाइट-साउंड एंड लेजर वाटर शो’ पर एक बार फिर कार्रवाई शुरू हुई है। पर्यटन निगम ने इन कार्यों के लिए चौथी बार टेंडर लगाए हैं। शुक्रवार को इन्हें रिसीव करना था, जिसकी अवधी 7 दिन और बढ़ाते हुए 16 अक्टूबर की मियाद तय की है।
यह वही टेंडर हैं, जिनको लेकर तत्कालीन पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अफसरों पर भ्रष्टाचार के न केवल कड़े आरोप लगाए थे, बल्कि उनकी अनसुनी करने पर पर्यटन भवन तक जाना छोड़ दिया था। वही निरस्त हुई टेंडर प्रक्रिया अब फिर से शुरू की गई है। केंद्र सरकार की फंडिंग से टूरिज्म प्रमोशन के लिए लाइट-साउंड और आकर्षक वॉटर लेजर शो के काम होने हैं।
45 करोड़ के काम, इंतजार में जयपुर-पुष्कर के दो रद्द
पर्यटन प्रमोशन के लिए केंद्र सरकार से 45 करोड़ के काम से जयपुर में सांभर और जयनिवास उद्यान सहित दूसरे जिलों में 10 जगह यह काम होने थे। लेकिन, डिले होने से पुष्कर और सांभर के काम की मियाद निकल गई।
कंटेंट पर काम के लिए कमेटी
स्क्रिप्ट, स्टोरीलाइन, वॉइस ओवर और इससे जुड़ी तकनीकी और तथ्यों की पहचान के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें आरटीडीसी प्रशासन सहित 7 अधिकारी और एक्सपर्ट शामिल हैं। इनमें चेयरमैन आरटीडीसी, टूरिज्म कमिश्नर, निदेशक पुरातत्व विभाग व अनुभवी हिस्टोरियन शामिल हैं।
इन जगहों पर तैयार होने हैं लाइट -साउंड एंड लेजर वॉटर शो
गड़िसर लेक (जैसलमेर) का काम चल रहा है, इसका वर्कऑर्डर फरवरी 2020 में दे दिया था। इसके अलावा अब कुंभलगढ़ फोर्ट (राजसमंद), चित्तौडगढ़ फोर्ट (चित्तौड़), मीरा बाई स्मारक (मेरता नागौर), प्रताप गौरव केंद्र (उदयपुर), मचकुंड (धौलपुर), सांवलिया जी टेंपल (चित्तौड़गढ़) और जयनिवास उद्यान (जयपुर) के काम होने हैं।
शर्त में छूट और प्रतिस्पर्धा के पूरे अवसर, एक्सपर्ट कमेटी तकनीकी पहलू देखेगी
- लाइट साउंड के लिए टेंडर लगा दिए, जिन्हें रिसीव करने की डेट 7 दिन बढ़ाकर 16 अक्टूबर की है। डिस्प्यूट था कि लोग कम आए हैं। इसके लिए ही हमने अवधि बढ़ाई है। दूसरा, प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए जाॅइंट वेंचर को छूट दी है। एक्सपर्ट की एक कमेटी भी बनाई है, जो स्क्रिप्ट और हर तकनीकी पहलू पर काम करेगी। - आलोक गुप्ता, प्रमुख सचिव, पर्यटन विभाग और अध्यक्ष आरटीडीसी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment