header ads

15 के बाद शुरू हो सकती हैं उधना-दानापुर सहित तीन ट्रेनें, प्रीमियम तत्काल; तत्काल बुकिंग की भी सुविधा रहेगी

यात्रियों की भीड़भाड़ और समस्याओं को देखते हुए रेलवे धीरे-धीरे ट्रेनों की संख्या बढ़ा रही है। क्लोन स्पेशल को मिलाकर अब 350 से ज्यादा यात्री ट्रेनें चल रही हैं। हालांकि अभी भी वेटिंग श्रेणी में कमी नहीं आई है। दिवाली, दुर्गापूजा जैसे त्योहार नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की भीड़ और बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखकर अब 15 अक्टूबर के बाद से देशभर से 200 और ट्रेनें चलाने की तैयारी की जा रही है।

इसमें सूरत से उधना-दानापुर, सूरत-मुजफ्फरपुर और सूरत-भागलपुर ट्रेनों को चलाने की योजना है। इसके अलावा कुछ और ट्रेनें जो मुंबई, वडोदरा और अहमदाबाद से सूरत होकर भी चलेंगी। 15 अक्टूबर के बाद इनके चलाने की घोषणा की जा सकती है।

इन ट्रेनों में 120 दिन आगे तक की यात्रा के लिए टिकट बुक हो सकेगा। साथ ही इनमें प्रीमियम तत्काल, तत्काल बुकिंग की भी सुविधा रहेगी। जनरल कोच में अनारक्षित टिकट नहीं बेचा जाएगा। इसके लिए यात्रियों को आरक्षण टिकट लेना पड़ेगा और वेटिंग यात्री मान्य नही होंगे। इन स्पेशल ट्रेनों में भी यात्रियों को कोरोना प्रोटोकाल के तहत सफर करना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget