मनपा संचालित शिक्षण समिति के स्कूलों में इस वर्ष छात्रों को जरूरी सामान नहीं देने का मुद्दा लेकर सामान्य सभा के बाहर विरोध करने गए कांग्रेस के सदस्यों सफी जरीवाला, नटू पटेल और सुरेश सुहागिया को डिप्टी मेयर नीरव शाह ने बुरी तरह फटकार लगाई। नीरव शाह ने उनके हाथ से प्लेकार्ड छीन लिया और कुछ कहते हुए दिखे।
शिक्षण समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि गरीब छात्रों जरूरी सामान नहीं दिए जा रहे हैं। जूते-मोजे और ड्रेस नहीं देने के मुद्दे वे सामान्य सभा के सामने रखना चाहते थे। समिति के तीनों सदस्य सामान्य सभा की बैठक से पहले संजीव कुमार ऑडिटोरियम के बाहर फटे कपड़े पहनकर पहुंचे और यह दिखाने की कोशिश की कि मनपा के पास पैसे नहीं हैं।
उन्होंने पोस्टर में लिखा गया कि मनपा के अधिकारी सही तरीके से कपड़े पहनते हैं, लेकिन छात्रों के लिए पैसे नहीं हैं। इस बैनर को लेकर मेयर जगदीश पटेल, स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन अनिल गोपलानी और डिप्टी मेयर नीरव शाह व शासक पक्ष के नेता गिरिजा शंकर मिश्रा के सामने भी विरोध प्रदर्शन किया।
नीरव शाह और सुरेश सुहागिया में कहासुनी
शिक्षण समिति के विपक्षी सदस्य सुरेश सुहागिया ने बताया कि डिप्टी मेयर नीरव शाह बैनर को देखकर भड़क गए, जिस पर लिखा था- सास की शाही पोशाक और बच्चों के लिए कपड़े नहीं। नीरव ने सुरेश पूछा कि शाही कपड़े किसके लिए हैं तो सुरेश ने कहा- आप लोगों के लिए, क्योंकि आप लोग महंगे कपड़े पहनते हैं और महंगे मोबाइल लेकर चलते हैं। यह सुनकर नीरव शाह को गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा कि क्या तुमसे पूछकर कपड़े खरीदें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment