कोरोना की वजह से टेक्सटाइल का कारोबार अभी भी पहले से आधा ही हो रहा है, लेकिन व्यापारियों का मानना है कि यह भी उम्मीद से बेहतर है। इस बार दिवाली पर होने वाला कारोबार कम है। रोज 175 ट्रक कपड़ा है ही बाहरी राज्यों में जा रहा है। पिछले साल अक्टूबर में रोज 350 ट्रक कपड़ा बाहर जाता था।
व्यापारियों का कहना है कि इस बार के हालात देखकर कारोबार की उम्मीद बहुत कम थी, फिर भी अभी अच्छा माहौल बना हुआ है। दीपावली आने में एक महीना बचा है। ऐसे में कारोबार का पीक चल रहा है। व्यापारियों ने नवरात्रि तक अच्छे कारोबार की उम्मीद लगा रखी है। वर्तमान में हैवी वर्क, डायड की डिमांड कम देखने को मिल रही है।
डिमांड के मुताबिक ही टेक्सटाइल की चेन काम कर रही है। हल्की क्वॉलिटी की और प्रिंटिंग साड़ी की भारी डिमांड है। कपड़ा बाजार शुरू होने के बाद अब तक सबसे अच्छी डिमांड कम दाम वाली साड़ियों की ही देखने को मिली है। शहर में 30 फीसदी व्यापारी हल्की यानी कि 200 से 500 रुपए तक की साड़ी का कारोबार करते हैं। लहंगा और वर्क वाली साड़ी की डिमांड कम है।
दिवाली बाद शादी-विवाह में कारोबार की उम्मीद
कपड़ा व्यापारियों का कहना है कि दिवाली का औसत कारोबार लगभग 40 फीसदी है। अब शादियों के सीजन से उम्मीद रहेगी। अगर दिवाली के बाद शादियों में अधिक लोगों की उपस्थिति की मंजूरी मिलती है तो अच्छा कारोबार होगा। एसजीटीटीए के महामंत्री सुनील जैन ने बताया कि पिछले साल की तुलना में कारोबार कम है, लेकिन उम्मीद से अच्छा कारोबार हो रहा है। कोरोना महामारी के बीच इस तरह सुधार आना अच्छे संकेत हैं।
170 से 175 ट्रक कपड़ा जा रहा है, रिटर्न कम हो रहा
सूरत गुड्स टेक्सटाइल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष युवराज देसले ने बताया कि इन दिनों सूरत से अन्य राज्यों में 175 ट्रक कपड़ा जा रहा है। पिछले साल इस समय 350 ट्रक कपड़ा जाता था। गुड्स रिटर्न की समस्या भी कम हो गई है।
आधे से अधिक लेबर गांव से लौट चुके हैं
लेबर की कमी अब महसूस हो रही है। वीविंग में करीब 5 लाख लेबर हैं। उनमें से 60 फीसदी यानी 3 लाख के करीब लेबर आ चुके हैं। व्यापार भी 50 से 60 फीसदी पर पहुंच गया है। आगामी दिनों में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
आशीष गुजराती, अध्यक्ष, पांडेसरा वीवर्स एसोसिएशन नवरात्रि खत्म होने तक स्थिति सुधरेगी लेबर 60 फीसदी लौट चुके हैं। साथ ही जॉब वर्क का काम भी 60 से 65 फीसदी पर पहुंच चुका है। नवरात्रि खत्म होने तक कारोबार की स्थिति में काफी सुधार आने की उम्मीद की जा रही है।
जीतू वखारिया, अध्यक्ष, साउथ गुजरात टेक्सटाइल प्रोसेसर्स एसो.
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment