header ads

कोली समाज की ईलाबेन का हृदय 180 मिनट में 1610 किमी चेन्नई भेजा, अब दिल्ली की छात्रा के लिए धड़क रहा

कोली पटेल समाज की ब्रेनडेड ईलाबेन नितिन पटेल (41) सात लोगों को नई जिंदगी दे गईं। उनकी मृत्यु के बाद परिजनों ने उनका हृदय, फेफड़े, किडनी, लीवर और अांखें दान कर दीं। उनका हृदय सूरत से 1610 किमी की दूरी 180 मिनट में तय कर चेन्नई पहुंचाया गया। वहां एमजीएम अस्पताल में दिल्ली की 15 वर्षीय छात्रा में हृदय ट्रांसप्लांट किया गया।

उनके फेफड़े मुंबई की 61 साल की महिला में चेन्नई के अपोलो अस्पताल में ट्रांसप्लांट किए गए। 27 सिंतबर को रात 9 बजे ईलाबेन मिर्गी का दौरा पड़ने से बेहोश हो गई थीं। उन्हें वीनस अस्पताल ले जाया गया। जहां न्यूरो सर्जन डॉ. धवल पटेल ने सीटी स्कैन कराया, जिसमें पता चला कि उनके दिमाग की नस फटने से रक्त के थक्के जम गए हैं।

29 को किया था ब्रेनडेट घोषित | डॉ. धवल, न्यूरोफिजिशियन डॉ. गौरांग धीवाला, डॉ. निखिल जरीवाला, एनेस्थेटिस्ट डॉ. रवीशा शेख ने 29 सितंबर को इलाबेन को ब्रेनडेड घोषित कर दिया। डोनेट लाइफ की टीम ने ईलाबेन के बेटों तनवीर व आर्यन, देवर पुष्पेंद्र और अन्य परिजनों को समझा कर अंगदान कराया।

एसओटीटीओ के कन्वीनर डॉ, प्रांजल मोदी को संपर्क कर दिल और फेफड़ा, किडनी और लीवर के दान के लिए जानकारी दी। डोनेट लाइफ के नीलेश मांडलेवाला ने बताया कि सूरत से यह 28वां हृदय दान है। किया। इलाबेन के फेफड़े मुंबई की 61 साल की महिला को ट्रांसप्लांट किए।

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ईलाबेन का दिल और फेफड़े भेजे गए चेन्नई
चेन्नई के एमजीएम तथा अपोलो अस्पताल को दिल और फेफड़े दिए गए। किडनी-लीवर अहमदाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ किडनी डिसीज एंड रिसर्च सेंटर को दिए। आंखें लोक दृष्टि चक्षु बैंक ने स्वीकार किया। वीनस अस्पताल से चेन्नई की एमजीएम तथा अपोलो अस्पताल तक 1610 किमी की दूरी 180 मिनट में तय की गई। एमजीएम अस्पताल में डॉ. बालाकृष्णा और उनकी टीम ने दिल्ली की 15 साल की छात्रा को हार्ट ट्रांसप्लांट किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ilaben's heart of Koli society sent 1610 km to Chennai in 180 minutes, now beating for Delhi student


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget