चार दिन से शहर के कई क्षेत्रों में पानी सप्लाई नहीं हुआ। इससे बुधवार सुबह 9 बजे लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। नर्मदा योजना की लाइन सुधारने के दूसरे ही दिन फिर से पाइप फूटने से यह स्थिति बनी। वार्ड क्रमांक 4 के लोगों ने अमरावती हाईवे जसवाड़ी रोड पर दो घंटे तक चक्काजाम किया।
महिलाएं बर्तन लेकर सड़क पर बैठ गई। इस दौरान लोग निगम प्रशासन और पूर्व पार्षद के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस व निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुख्य मार्ग पर इंदिरा चौक से राम नगर तक जाम लग गया। मौके पर तहसीलदार के साथ ही सहायक यंत्री संजय शुक्ला पहुंचे। जल्दी पानी सप्लाई करने के आश्वासन के बाद लोग 11 बजे सड़क से हटे। वहीं शाम को निगम परिसर में मटके फोड़कर आक्रोश जताया।
15 दिन में तीन बार फूटी नर्मदा योजना की लाइन
लाइन के एयर वाल्व से लोगों द्वारा छेड़खानी किए जाने से 15 दिन में तीन बार फूट गई। 21 सितंबर को चारखेड़ा, 5 अक्टूबर को आशापुर और 6 हरदा रोड के पास लाइन फूटी।
पूर्व पार्षद बोले- भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई हो
निगम परिसर में मटके फोड़ने के बाद पूर्व पार्षद शारदा आह्वाड़ ने नर्मदा जल योजना में नेताओं के साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि योजना में घालमेल हुआ। भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई कर चारखेड़ा से खंडवा तक डीपीआर के अनुसार पाइप बिछाकर शहर को जलसंकट से स्थायी मुक्ति दिलाई जाए। पूर्व पार्षद सुनील जैन ने कहा कि समस्या का स्थायी हल होना चाहिए।
समझाइश पर हटे, दर्ज नहीं हुआ प्रकरण
^तहसीलदार व निगम अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने बर्तन उठा लिए। किसी पर भी प्रकरण नहीं बनाया है। -रमेश मोरे, रामनगर पुलिस चौकी प्रभारी
भाजपा की पूर्व पार्षद सहित लोगों ने आधे घंटे तक विरोध प्रदर्शन
चार दिन से पदमकुंड वार्ड में पानी नहीं मिलने से आक्रोशित लोग पूर्व शारदा आह्वाड़ के साथ 4 बजे निगम पहुंचे। यहां आयुक्त नहीं मिले तो लोगों मुख्य गेट के पास नारे लगाते हुए मटके फोड़े दिए। इसी दाैरान कार्यालय अधीक्षक कमल रघुवंशी ने लोगों को समझाइश दी। पूर्व पार्षद से आयुक्त की फोन पर बात कराई। इस दौरान महिलाएं धरना देकर बैठ गई। करीब 15 मिनट बाद जल विभाग प्रभारी संजय शुक्ला ने लोगों को समझाइश दी। क्षेत्र के जगदीश शर्मा, मोनू गौर, दीपक कुशवाह, रवि वर्मा, राहुल परदेशी, राजा आव्हाड, सतीश वर्मा, शिवम सावनेर, संदीप दुबे, दुर्गा चौहान, निर्मला परदेशी, संगीता जगताप, भारती परदेशी, ममता सावनेर, अनिता वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment