header ads

माेहद में भाजपा की चुनावी सभा में सांसद के सामने बोले किसान- कांग्रेस सरकार में मेरा कर्जा हुआ माफ

मांधाता विधानसभा उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल के पक्ष में सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने मंगलवार को गोराड़िया और मोहद में सभाएं की। मोहद में दो किसानों ने कांग्रेस सरकार में कर्जा माफ होने की बात सांसद से कही।
वहीं गोराडिया में कुछ लोगों ने नारेबाजी की। इन दोनों ही स्थानों हुई घटना के बाद भी सांसद चौहान भाजपा की नीतियां और शिवराजसिंह चौहान की योजनाएं बताते रहे। साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को घेरा। मोहद में सांसद ने कमलनाथ को कर्जमाफी पर घेरना शुरू किया। उन्होंने कहा किसानों का एक रुपया भी कर्जमाफ नहीं किया तो कुछ ग्रामीणों ने रोकते हुए कहा कर्जा माफ हुआ है। सांसद ने बात संभालने की कोशिश की और भाजपा के उम्मीदवार के लिए वोट मांगे। उप-चुनाव में बीड सेक्टर प्रभारी सुरेंद्र टुटेजा ने बताया गोराडिया आैर मोहद में कुछ लोग नशे में आए थे। उनके मुंह में जो आया वे उटपटांग बातें करते रहे। हमारी सभाओं में कहीं भी कोई हंगामा नहीं हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers said in front of MP in BJP's election meeting - My debt is forgiven in Congress Government


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget