कोरोना वायरस संक्रमण से मतदाता एवं मतदान दलों का बचाव के लिए बार कोड वाली वोटर पर्ची दी जाएगी। मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी क्रमांक-1 मतदाता की पर्ची के बार कोड को स्केन करेगा। इसके बाद मतदाता की फोटो सहित सभी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी। बार कोड से मतदान के दौरान जहां कोरोना संक्रमण से बचाव होगा। वहीं दूसरी ओर फर्जी मतदान पर भी रोक लगेगी। क्योंकि... बार कोड वाली पर्ची को दोबारा लेकर आने वाले वोटर की पहचान स्केनिंग के दौरान हो जाएगी। स्केन करने पर मशीन पर इस बात की जानकारी भी आएगी कि मतदाता अपना वोट डाल चुका है। गौरतलब है मांधाता उप-चुनाव में बनाए गए 293 मतदान केंद्रों पर कुल 196306 मतदाता दर्ज है। इसमें पुरुष 101772, महिला 94529 व अन्य 3 मतदाता शामिल हैं। उप-चुनाव के तहत 3 नवंबर को मतदान होगा। जिसके लिए 9 से 16 अक्टूबर तक नामांकन की निर्वाचन अयोग ने समय तय किया है।
कोरोना संदिग्ध के घर जाकर आवेदन का फार्म देंगे बीएलओ
आयोग के निर्देशानुसार 80 साल से अधिक के बुजुर्ग, दिव्यांग एवं कोरोना वायरस संक्रमण के पॉजिटिव या संदिग्ध मरीजों को मतदान केंद्र पर आने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे मतदाताओं को बीएलओ डाक मतपत्र हेतु आवेदन फार्म घर-घर जाकर देंगे। इन फार्म को बीएलओ खुद घरों से लाकर 13 अक्टूबर तक कार्यालय में जमा करंेगे। जिसके आधार पर आयोग डाक मतपत्र जारी करेगा।
हर दो घंटे में दे मतदान के प्रतिशत की जानकारी
मतदान दल के सभी पीठासीन अधिकारी व अधिकारियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण स्थानीय एसएन कॉलेज में दिया गया। यह प्रशिक्षण 9 अक्टूबर तक मतदान दलों को दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसएल सिंघाड़े एवं मास्टर ट्रेनर डॉ.कुलदीपसिंह फरे ने कहा मतदान दल के सदस्य उन्हें मिली वीवीपैट मशीन को धूप से बचाकर रखे, क्योंकि धूप में मशीन का सेंसर खराब होने की संभावना रहती है। मतदान के दिन प्रत्येक 2-2 घंटे के अंतराल से अपने केंद्र की मतदान प्रतिशत की जानकारी सेक्टर अधिकारी को देते रहें।
चुनाव में दिए जाने वाले नाश्ते के दर की दी जानकारी
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसएल सिंघाड़े ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा किए जाने वाले व्यय से संबंधित मदों की दरों के संबंध में जानकारी दी। निर्वाचन व्यय शाखा द्वारा विधानसभा उप निर्वाचन के दौरान टेंट, माइक, कुर्सी,टेबल, नाश्ता, खाना जैसे विभिन्न मदों की दरों का निर्धारण किया गया है। इस बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने व्यय शाखा द्वारा निर्धारित दरों पर सहमति व्यक्त की।
कोरोना से बचाव के लिए कर रहे नए उपाय
^कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए उप-चुनाव में नए उपाय किए जा रहे हैं। इस बार मतदाताओं को बार कोड वाली वोटर पर्ची जारी होगी। जिसे मतदान केंद्र पर स्केन कर उसकी जानकारी मतदान दल दर्ज करेगा।
एसएन सिंघाड़े, उप-जिला निर्वाचन अधिकारी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment