header ads

एमपी टूरिज्म की होम स्टे योजना को बढ़ावा देने के लिए बिजनेस के नए आयाम स्थापित होंगे

मप्र पर्यटन विभाग, मप्र टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश में होम स्टे योजना के प्रचार-प्रसार, पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति, परिवेश का अनुभव प्रदान करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर को सृजित
करने के उद्देश्य से होम स्टे संबंधी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

इंदौर में होम स्टे योजना की जानकारी व नए पंजीयन के लिए बुधवार को कलेक्टर कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ. सिंह ने कहा कि शासन की होम स्टे योजना में पंजीकृत होकर कई लोग लाभ ले सकते हैं। होम स्टे के संचालन में महिलाओं की अधिक भूमिका है।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरी ने बताया वर्तमान में शहर में करीब 15 होम स्टे चल रहे हैं। देश में केरल और अन्य कई जगहों पर ऐसे होम स्टे भी हैं, जिसमें 30 हजार रुपए प्रतिदिन के कमरे दिए जाते हैं। किसी भी गेस्ट के रुकने के संबंध में स्थानीय थाने को सूचना दी जाए। होम स्टे की योजना से जुड़ने से बिजनेस के नए आयाम स्थापित होंगे।

जरूरत पड़ेगी तो होटल एसोसिएशन ट्रेनिंग में मदद भी करेगा
उन्होंने कहा कि अगर ट्रेनिंग की जरूरत पड़ेगी तो होटल एसोसिएशन की तरफ से मदद की जाएगी। इंस्टिट्यूट में भी बुलाकर सिखा सकते हैं। कार्यशाला में एमपी टूरिज्म बोर्ड के संचालक डॉ. मनोज कुमार सिंह, इंदौर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सुरी, मप्र राज्‍य पर्यटन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार शर्मा, स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के प्रिंसिपल शरद नौटियाल सहित विभिन्न विभागों के 35 के करीब अफसर मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कलेक्टोरेट में हुई कार्यशाला को संबोधित करते क्षेत्रीय प्रबंधक अजयकुमार शर्मा।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget