header ads

लसूड़िया थाने के आसपास के ढाबों पर छापा, देर रात पिला रहे थे शराब, संचालकों पर केस

लसूड़िया थाने के आसपास के ढाबों पर मंगलवार रात आबकारी दल ने छापा मारा। यहां बेखौफ लोग शराब पीते हुए मिले। टीम ने संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। असिस्टेंट आबकारी आयुक्त राज नारायण सोनी ने बताया कि रात 12 बजे के बाद भी निरंजनपुर से लसूड़िया थाने तक मार्ग पर पड़ने वाले प्रकाश ढाबा, देशी तड़का, पंजाब ढाबा, मिडलैंड ढाबा, काका की महफिल, माखन वाला, सिन सिटी रेस्टॉरेंट पर शराबखोरी चल रही थी।

सूत्रों की मानें तो प्रकाश ढाबा, पंजाबी तड़का और मिडलैंड ढाबे में तो बाहर पुलिस जवान कुर्सियां लगाकर बैठते हैं। अंदर बेखौफ शराबखोरी होती है। करीब छह ढाबे, रेस्टॉरेंट और होटल सहित 17 लोगों पर कार्रवाई की गई है। आचार संहिता लागू होने के बाद से टीम अब तक 53 केस दर्ज कर चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
थाने के पास ढाबे पर कार्रवाई करती आबकारी टीम।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget