पीथमपुर में नौकरी जॉइन करने रायसेन से आए युवक की बाइक का तेजपुर गड़बड़ी पुल के पास पेट्रोल खत्म हो गया। इस दौरान दो बाइक पर तीन युवक मदद करने के बहाने रुके और मारपीट कर उससे पर्स छीनने लगे। युवक ने बदमाशों से करीब 15 मिनट संघर्ष किया, लेकिन बदमाश उसे लूटकर भाग गए। इसके बाद युवक केस दर्ज कराने राजेंद्र नगर थाने पहुंचा तो वहां उससे आरोपी से बर्ताव सहना पड़ा। उसने पुलिस वालों को बताया कि वह इंदौर में रही एक एसपी का दूर का रिश्तेदार है तो पुलिस ने केस दर्ज किया, वह भी चोरी का। घटना मंगलवार रात 12.30 बजे की है।
युवक का कहना था कि जब बदमाश उसके साथ वारदात कर रहे थे तो सड़क पर राहगीर पर गुजर रहे थे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। रायसेन के खेरुआ में रहने वाले 27 वर्षीय फरियादी राजीव स्वामी ने राजेंद्र नगर पुलिस को बताया कि हाल ही में उसकी जॉब पीथमपुर में लगी है। बुधवार को उसे जॉइन करना था। इसलिए वह बाइक से यहां के लिए निकल आया। रात 12.30 बजे भंवरकुआं से राजेंद्र नगर की तरफ जा रहा था, तभी तेजपुर गड़बड़ी स्थित कोल्ड स्टोर के सामने बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया और बदमाश आ गए। मैंने पेन के सहारे तीनों से संघर्ष किया, लेकिन पर्स और मोबाइल लूटकर भाग गए। पर्स में चार हजार पांच सौ रुपए रखे थे।
500 मीटर दूर राजेंद्रनगर पुलिस आधा घंटे में आई, 5 मिनट में पहुंच गई भंवरकुआं पुलिस
फरियादी राजीव स्वामी के मुताबिक, घटनास्थल से 500 मीटर दूर राजेंद्र नगर थाना है, लेकिन वहां की पुलिस को आने में आधा घंटा लग गया, जबकि भंवरकुआं पुलिस पांच मिनट में पहुंच गई। मुझे थाने में एक घंटे आरोपी की तरह बैठाकर रखा। पुलिस वालों का कहना था कि आपको पेट्रोल भरवाकर रखना था। उनका कहना था कि एफआईआर नहीं होगी। बाहर मुझे बेंच पर बैठा दिया। मैंने कहा- मेरे साथ लूट हुई है। मैं एक आईपीएस का भतीजा हूं। एक फोन लगाऊंगा, तब तो रिपोर्ट लिखना होगी। इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट दर्ज की। फिर तीन घंटे बाद पुलिसकर्मी बड़ी मुश्किल से घटनास्थल पर गए।
हमने उसके साथ अच्छा सलूक किया : एएसआई
^फरियादी बाहर का था, इसलिए वह बता नहीं पाया कि घटनास्थल कहां का है। मैं खुद उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। मैंने खुद उसकी रिपोर्ट लिखवाई। फरियादी हिम्मत वाला है। उसने बदमाशों का मुकाबला किया। यदि दो बदमाश होते तो उन्हें पकड़ लेता। आरोपियों ने उसका पर्स निकाला और थप्पड़ मारा तो फरियादी ने उन्हें भी जमकर पीटा। हमने उसके साथ अच्छा सलूक किया है।
- नरेंद्र सिंह चौहान, एएसआई (रिपोर्ट दर्ज करने वाले अफसर)
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment